फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांवों में बनेंगे 1045 आवास

Mon, 18 Apr 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मकान
विज्ञापन
लोहिया समग्र विकास गांवों में 2016-17 में 1045 आवासों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक आवास पर दो लाख 95 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त 12 हजार रुपये शौचालय और 23 हजार रुपये सोलर लाइट के लिए दिए जाएंगे। लोहिया आवास में दो कमरे और बरामदा होता है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 38 लोहिया गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में सरकार की तरफ से दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें सभी प्रकार की पेंशन, इंदिरा आवास, सीसी रोड, नाली खड़ंजा के अलावा सड़क का निर्माण कराया जाता है। यदि गांव संपर्क मार्ग से नहीं जुड़ा है तो सबसे पहले उसे इससे जोड़ा जाएगा।

शासन की तरफ से इन गांवों में ऐसे लोगों को लोहिया आवास दिया जाता है जो गरीब तो हैं पर उनका नाम बीपीएल सूची में नहीं है। बीपीएल परिवारों को सरकार की तरफ से इंदिरा आवास दिया जाता है। लोहिया गांव में 26 विभाग की 32 योजनाएं संचालित होती हैं।\
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों से कार्य योजनाएं चुनने के लिए कहा गया है। चयनित गांवों की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें