फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आजम का पुतला फूंका

Thu, 18 Apr 2019 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताआें ने आजम खां का पुतला फूंका। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के विरुद्ध आजम खां की टिप्पणी पर अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। एबीवीपी कार्यकर्ताआें ने आजम खां का पुतला फूंका। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त से आजम की उम्मीदवारी निरस्त करने मांग की।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा व महानगर छात्रा प्रमुख अनामिका सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में लिखा गया था कि नारी शक्ति का अपमान करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में अनामिका सिंह, आनंद गौरव, राधिका निषाद, अंजलि सिंह, श्रद्धा, सौम्या,, विजयलक्ष्मी, आरती राजभर, वंदना निषाद, ऋषभ दुबे, अभिषेक हरि सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें