फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : अब इंटरमीडिएट के हिंदी में भी प्रैक्टिकल

Mon, 24 Dec 2018 12:09 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सीबीएसई
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से अब बारहवीं के हिंदी पेपर में भी प्रैक्टिकल लिया जाएगा। विद्यार्थियों को अब 80 नंबर की ही थ्योरी देनी पड़ेगी। 20 नंबर प्रैक्टिकल के नाम पर दिए जाएंगे। राहत की बात यह है कि इसके लिए किसी बाहरी परीक्षक की जरूरत नहीं होगी। विद्यालय के शिक्षक ही आंतरिक मूल्यांकन (विद्यार्थियों के हिंदी बोलने, लिखने, पढ़ने और समझने की क्षमता और प्रोजेक्ट फाइल) के मुताबिक विद्यार्थियों को नंबर देंगे।
विज्ञापन


सत्र 2018-19 नई व्यवस्था को लागू करने का निर्देश जिले में संचालित होने वाले सीबीएसई विद्यालयों में पहुंच गया है। आदेश के मुताबिक हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव में 10 नंबर हिंदी समझने की क्षमता और 10 नंबर प्रोजेक्ट फाइल के लिए निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को थ्योरी और वाइवा दोनों में ही पास होने के लिए अलग-अलग 33 फीसदी मार्क्स हासिल करना अनिवार्य किया है। विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश है कि प्रैक्टिकल के दिन ही विद्यार्थियों के मार्क्स को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। जिले में सीबीएसई से संचालित होने वाले 94 विद्यालय हैं। उनमें बारहवीं के करीब 28,200 विद्यार्थी पढ़ते हैं।

16 जनवरी से होगा प्रैक्टिकल

(सीबीएसई) ने वर्ष-2019 में होने वाली बारहवीं के प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होगी। प्रयागराज में कुंभ मेले के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा बाकी जगहों से पहले ही शुरू होंगे। वहां 15 दिन पहले यानी एक जनवरी से ही शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि प्रैक्टिकल के दौरान अगर विद्यार्थियों की संख्या 20 से ज्यादा होती है तो परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें