संतकबीरनगर। वेतन और पेंशन विसंगतियों को दूर करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए तीनों तहसीलों के लेखपालों ने नव निर्मित खलीलाबाद तहसील पर बुधवार को भी धरना जारी रखा। इस दौरान लेखपालों ने प्रदेेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
साथ ही संकल्प लिया कि इस बार आर-पार का संघर्ष होगा। जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी ने कहा कि लेखपाल कई माह से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रहे हैं। लेेखपाल संघ की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश सरकार तो उनके आंदोलन को दबाना चाहती है।
उन्होंने एकजुट तथा अनुशासित तरीके से धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार के लिए लेखपालों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रही है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
धरने का संचालन हरिशंकर विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान राजेंद्र त्रिपाठी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राम चरन, राम प्रसाद मिश्र, राम सुमेर, श्वेता चौधरी, जितेंद्र कन्नौजिया, इम्तियाज हुसेन, पूजा भारती, मधु शर्मा, सुरेशचंद्र, ज्वाला सिंह, रूपम वर्मा, दधीची पाल, शुभांकर गर्ग, यदुनाथ त्रिपाठी, जयशंकर यादव, शेषदत्त त्रिपाठी, सुधीर कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।