फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के दो, मंत्री और संयुक्त मंत्री का एक-एक पर्चा खारिज

Fri, 26 Oct 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
प्रत्याशियों और समर्थकों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में चल रहे छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच व पर्चा वापसी को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। उम्मीदवारों के वैध और अवैध पर्चों की घोषणा होने पर कुछ क्षण के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। तैनात पुलिस बल ने भीड़ खदेड़कर स्थिति सामान्य कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 11 से दो बजे तक पर्चों की जांच और वापसी होना था। स्थिति जानने के लिए गेट पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ लगी रही। चुनाव प्रशासन ने करीब तीन बजे वैध और अवैध प्रत्याशियों के नामों की सूची चस्पा की। इसमें अध्यक्ष पद के अजय पाल और अतुल कुमार तिवारी, मंत्री पद आनंद कुमार जायसयवाल, संयुक्त मंत्री पद हर्षित सिंह के नामांकन पत्र लिंगदोह समिति की अनुशंसा में वर्णित योग्यता व शर्तों के आधार पर खारिज कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए नवीन दीक्षित, राणा प्रताप कुशवाहा, उपाध्यक्ष पद पर दिनकर तिवारी, राधेकृष्ण यादव, संयुक्त मंत्री पद पर वकील यादव, विनीत मिश्रा, पुस्तकालय मंत्री इंदल यादव, काली पांडेय, चंदन मद्देशिया, राहुल जायसवाल और संदीप कुमार पटेल के पर्चे वैध पाए गए। सूची चस्पा होने के बाद जहां पर्चा खारिज होने पर एक ओर मायूसी तो वहीं वैध पर्चे को लेकर प्रत्याशी और समर्थक खुशी का इजहार करते रहे। चुनाव समिति में प्राचार्य डॉ. शिवानंद नायक, चुनाव अधिकारी डॉ. अमरेश कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र, दर्शना श्रीवास्तव, आरती पांडेय, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, योगेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ऊपरी दबाव में खारिज किया गया पर्चा
बरहज। छात्रसंघ चुनाव में पर्चा खारिज होने पर मंत्री पद प्रत्याशी रहे आनंद कुमार जायसवाल ने ऊपरी दबाव बताया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए कराए गए नामांकन में महाविद्यालय प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन


सूरज बने निर्विरोध महामंत्री
बरहज। एकमात्र प्रतिद्वंद्वी का पर्चा खारिज होने के बाद महामंत्री पद पर सूरज खरवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होना शेष है। सूरज खरवार और उनके समर्थकों ने नारेबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें