फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने परिषदीय स्कूलों की जांच की

Sat, 24 Feb 2018 12:10 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बर्डपुर के प्राथमिक विद्यालय बरगदवा पर जांच करती केंद्रीय टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को बर्डपुर ब्लॉक में पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम 24 फरवरी को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व सहायक निदेशक मोहम्मद तैय्यब ने किया। टीम में सदस्य के रूप में आरएस वर्मा मौजूद रहे। टीम ने प्राथमिक विद्यालय बरगदवा-4, प्राथमिक विद्यालय झंगटी, प्राथमिक विद्यालय बरदहवा, प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़वा, प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 4 के प्राथमिक विद्यालय बरगदवा-4 में मौजूद छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी लिया। बाउंड्रीवाल, शौचालय, एमडीएम, कक्षों की संख्या, विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य मूल्यांकन करते रहे। शौचालय की सफाई पर टिप्पणी किया। विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं मिली।

प्राथमिक विद्यालय झंगटी टीम में भी बाउंड्रीवाल नहीं बना मिला। बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी टीम ने निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कृष्णानंद ने बताया कि एक अध्यापक की तैनाती है। तीन कक्षाओं में एक साथ शिक्षण कार्य करना मुश्किल है। इस दौरान शिक्षिका श्यामवीरी आदि मौजूद रही। प्राथमिक विद्यालय बरदहवा, प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़वा, प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा का भी निरीक्षण किया। सहायक निदेशक एमएचआरडी मोहम्मद तैय्यब व आरएस वर्मा ने बताया कि ब्लाक में 10 विद्यालय बंद होने की सूचना मिली थी। उसी के जांच में टीम आई है। इन विद्यालयों को फिर से संचालित किया जाएगा। विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट शासन को सौंपा जाएगा। सभी विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया है। इस दौरान बीईओ गोपाल जी मिश्र, सह समन्वयक शैलेन्द्र मिश्र, अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, अंबरीष, कृष्णानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
टीम ने शिक्षिका को दी नसीहत
बर्डपुर। प्राथमिक विद्यालय बरगदवा-4 की प्रभारी प्रधानाचार्य चित्रलेखा ने टीम को उपलब्धियां बताना शुरू किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने की बात कही। प्रोजेक्टर से शिक्षा मिलने की बात सुन टीम ने देखने की इच्छा जताई। शिक्षिका ने कहा कि विद्यालय में बिजली नहीं रहती है। इसलिए प्रोजेक्टर व कंप्यूटर घर पर रखा है। प्रोजेक्टर से पूरी शिक्षा देने की व्यवस्था कर ली है। यह सुनते ही टीम ने शिक्षिका को नसीहत दी कि आपकी व्यक्तिगत चीज घर पर रखी है तो उसको विद्यालय से मत जोड़िए। बहुत से शिक्षकों के पास बहुत कुछ है लेकिन उसे विद्यालय से नही जोड़ा जाता है।

निरीक्षण में कई स्कूलों में लटके रहे ताले
बर्डपुर। केंद्रीय टीम शुक्रवार को क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति का जायजा ले रही थी, बावजूद क्षेत्र के कई विद्यालयों पर ताला लटकता रहा। टीम के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहीं। शिक्षामित्र मौके पर बच्चों को शिक्षण कार्य करा रहे थे। विद्यालय की दीवार पर राष्ट्रपति का नाम प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व जिला अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी का नाम दर्ज है। इसी क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदनगर भी बंद पाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में बताया कि आज विद्यालय खुला ही नहीं है। इस संबंध में बीईओ गोपाल मिश्र का कहना है कि जो विद्यालय बंद है। उनकी जांच की जाएगी। जहां तक पूर्व राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व अफसरों के नाम दर्ज होने की बात है तो उसे भी जल्द मिटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें