फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलमंडी बंधे पर मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 07:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खोराबार में फलमंडी के कटनिया बंधा के पास मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। तलाशी के दौरान उनके पास से नाइन एमएम की पिस्टल, तमंचा, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद हुई। लूट, हत्या की कोशिश के मामलों में पुलिस दोनों को तलाश रही थी।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर एसओ सुधीर सिंह ने थाने में कांफ्रेंस कर बताया कि फलमंडी चौकी प्रभारी धनंजय राय सहयोगियों के साथ कटनिया बंधा तिराहे पर गश्त कर रहे थे। रात साढ़े दस बजे बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ट्रांसपोर्टनगर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान राजघाट के बर्फखाना निवासी सोनू निषाद, खोराबार के महेवा निवासी शैलेष गुप्ता उर्फ बाढू के रूप में हुई।
 

एसओ ने बताया कि दोनों नौ फरवरी 2017 में बांध पर महेवा निवासी लुकमान अहमद से 50 हजार रुपये लूटे में शामिल थे। 24 नवंबर 2017 को महेवा निवासी झुन्नी को दोनों ने तमंचे से गोली मारकर घायल किया था। थाने में दोनों मामले में केस दर्ज है। एसओ ने बताया कि शैलेष बस्ती जिले में भी लूट की वारदात कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें