नामांकन पत्रों की जांच के दाैरान सुरक्षा में लगी पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
सदर संसदीय सीट के लिए नामांकन करने वाले 17 प्रत्याशियों में से सात के पर्चे खारिज हो गए। अब इस सीट के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की शाम तीन बजे तक नाम वापस लेने के लिए समय तय है। इसके बाद ही यह तय होगा कि सदर लोकसभा के नए सांसद के लिए कितने प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। पर्चों की जांच के समय जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला के साथ ही सामान्य प्रेक्षक डॉ. सुबोध और डॉ. माधबी मौजूद रहीं।
बुधवार की सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। दो बजे तक चली प्रक्रिया में समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी न घोषित किए जाने के साथ ही जरूरी प्रस्तावक पेश न कर पाने से नगीना साहनी का पर्चा खारिज कर दिया गया। उन्होंने खुद को सपा का प्रत्याशी बताते हुए पार्टी वाले कॉलम में समाजवादी पार्टी का नाम दर्ज किया था। इसी तरह राष्ट्रवादी जन शक्ति पार्टी से पूनम विश्वकर्मा, निर्दलीय जय प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय जनहित पार्टी से शैलेश भारती समेत निर्दलीय अच्छे लाल गुप्ता, अरुण कुमार व अशोक के नामांकन पत्रों में खामियां पाई गईं जिसपर उनके पर्चे खारिज कर दिए गए।
जो प्रत्याशी बचे मैदान में
नाम पार्टी
डॉ. सुरहिता करीम कांग्रेस
उपेंद्र दत्त शुक्ला भाजपा
प्रवीण निषाद सपा
अवधेश निषाद बहुजन मुक्ति पार्टी
गिरीश नारायण पांडेय सर्वोदय भारत पार्टी
विजय कुमार निर्दल
नरेंद्र कुमार महेता निर्दल
मालती देवी निर्दल
श्रवण निषाद निर्दल
राधेश्याम सेहरा निर्दल
इनके पर्चे हुए खारिज
नगीना साहनी सपा
पूनम विश्वकर्मा राष्ट्रवादी जन शक्ति पार्टी
जय प्रकाश गुप्ता निर्दल
शैलेश भारती राष्ट्रीय जनहित पार्टी
अच्छे लाल गुप्ता निर्दल
अरुण श्रीवास्तव निर्दल
अशोक निर्दल