बांसगांव ने जीता उद्घाटन मैच
मिर्जापुर को 3-0 से हराकर बांसगांव की टीम क्वार्टर फाइनल में
कप्तानगंज। कानोडिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बांसगांव और मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें बांसगांव की टीम ने मिर्जापुर को 3-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना जगह बना लिया।
उद्घाटन मैच का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के 10वें मिनट में बांसगांव की टीम ने शानदार गोल मारकर स्कोर 1-0 से बढ़त बना लिया। अभी मिर्जापुर की टीम इस परिस्थिति से उभर पाती, तब तक एक और गोल मारकर बांसगांव के खिलाड़ियों ने स्कोर 2-0 कर दिया। मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल में मिर्जापुर के खिलाड़ी भी कई बार विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। खेल के अंतिम समय में बांसगांव के खिलाड़ियों ने एक और शानदार गोल मारकर स्कोर 3-0 से मैच में जीत दर्ज की। इस दौरान एसडीएम विपिन कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी, अभय कुमार शर्मा, मोहम्मद नसीम, जयराज सिंह, प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, प्रधानाचार्य जितेंद्र त्रिपाठी, एसपी सिंह, बैजनाथ गुप्त, मुरारी सिंह, हरेराम, रविंद्र प्रताप उर्फ शालू जायसवाल, रमेश जायसवाल, सतीश चंद्र उर्फ पिंटू यादव, महेंद्र गुप्त, दारा अग्रहरी, हरिओम मिश्रा, संजय कुशवाहा, अजय खेतान आदि मौजूद रहे।