फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने वनटांगिया के साथ मनाई दिवाली

Thu, 19 Oct 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वनटागिया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात भी की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने गुरुवार को जंगल तिकोनिया नंबर-तीन जाकर वनटांगिया के साथ दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री के रूप में वह पहली बार वनटांगियों के बीच पहुंचे और तमाम तोहफे भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनटांगिया गांवों में बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त होगी। स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वनटांगिया के बच्चों से मुलाकात की। सिर पर हाथ फेरकर बच्चों को दुलारा और कहा कि पढ़-लिखकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन


बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ वनटांगिया जाते रहे हैं। यह 11वां मौका है, जब गुरुवार को योगी वनटांगिया पहुंचे। इस बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे और वनटांगिया की सारी मुराद पूरी कर दी। पांच गांवों को राजस्व ग्राम बनाए जाने का प्रमाण पत्र भी दे दिया। साथ ही कहा कि अब वनटांगिया यूपी के नागरिक हैं। उन्हें सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वोट डालकर सरकार का चुनाव कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन दी गई है। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। इन क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के साथ वनटांगियों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने जंगल तिकोनिया नंबर-तीन को गोद लेने का एलान किया। साथ ही कहा कि गांव में बैंक खोली जाएगी। इसे सांसद आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें