फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा यूपी-100 का ‘चेहरा’

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।यूपी 100 में बदलाव की बयार बहने लगी है। तैनाती के लिए नए पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शासन ने तैनात पुलिस कर्मियों का तबादला करने का निर्णय किया है। पहले चरण में कुल 54 पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। स्वेच्छा से यूपी 100 में ड्यूटी करने के इच्छुक कर्मियों को वरीयता दी गई है। नए कर्मचारियों की ट्रेनिंग बुधवार से पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में होगी।
विज्ञापन

यूपी 100 के शुुरुआती दोर में ड्यूूटी करने वाले चेहरों में बदलाव आएगा। पुलिस मुख्यालय ने योजना के आरंभिक चरण में ट्रेनिंग व ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को फील्ड में तैनात करने का निर्देश जारी किया है। कहा है कि इन कर्मचारियों को यूपी 100 योजना से स्थानांतरित करते हुए फील्ड में ड्यूटी दी जाए।
ऐसे कर्मचारियों का स्थानांतरण अवश्य किया जाए, जिनका स्वास्थ्य साथ न दे रहा हो। सेवानिवृत्त के नजदीक कर्मचारियों को भी हटाया जाए। पुलिस कर्मियों का चयन किया जाए।पहले चरण में कर्मचारियों की मंशा को जाने। अगर कोई कर्मचारी स्वेच्छा से यूपी 100 में ड्यूटी करना चाहता है तो उसे ट्रेनिंग के लिए चयनित करे। ट्रेनिंग में पुराने कर्मचारियों के अनुभव को साझा किया जाए।सुधार की संभावनाओं को भी नोट करे। निर्देश के अनुपालन में जिले के 54 कर्मचारियों को चयनित किया गया है। इनमें 18-18 की संख्या में हेड कांस्टेबिल, कांस्टेबिल व चालक शामिल हैं। कुछ कर्मचारियों ने स्वेच्छा से यूपी 100 में ड्यूटी करने की इच्छा जाहिर की है।इस संबंध में प्रभारी यूपी 100 योजना राकेश कुमार सिंह ने कहा कि निर्देश के अनुपालन में कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। ट्रेनिंग में नए कर्मचारियों को महेंद्रा कंपनी के प्रशिक्षकों के साथ ही पुलिस अधिकारी व यूपी 100 में कार्यरत कर्मचारी प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें