फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने युवक के पेट में घुसाई सींग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। सांड़ के हमले से बुधवार को एक युवक की जान पर बन आई। गंभीर रूप से जख्मी युवक को घरवाले मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद किसी तरह उसकी जान बच सकी। सांड़ के हमले में किसी युवक के जख्मी होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले करीब तीन सालों में शहर के विभिन्न स्थानों में सांड़ों के हमले में करीब 25 लोग जख्मी हो चुके हैं, जबकि आठ से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी नगर निगम की तरफ से कभी भी सांड़ों को पकड़ने के लिए कोई कारगर अभियान नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सूर्यकुंड कॉलोनी स्थित अपने घर जाते वक्त अनुज कुमार सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया। पेट में सींग घुस जाने से अनुज की हालत गंभीर हो गई। सूचना पाकर चाचा हरि प्रसाद सिंह ने आननफानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सर्जन डॉ. उमेश चंद्र सिंह ने करीब ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद उनकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि अगर इलाज में देर होती तो अनुज की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें