फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का मंत्र एकात्म मानववाद का मूल आधार : डॉ. महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय समारोह समिति और गोरखपुर यूनिवर्सिटीके भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संवाद भवन में क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का मंत्र सबका साथ सबका विकास ही एकात्म मानववाद का मूल आधार है। ये विचारधारा वसुधैव कुटुंबकम की संकल्पना को व्यवहारिक आयाम दे सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनोभा भावे के सर्वोदय, महात्मा गांधी के ग्रामोदय और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के आधार पर राष्ट्रोदय के लिए संकल्प सिद्धि का कार्यक्रम चलाया है। इसके बेहतर परिणाम लोगों के बीच नजर आ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि अर्थशास्त्री प्रो. बजरंग गुप्ता ने कहा कि जैसे सांस को रोककर बहुत देर तक नहीं रहा जा सकता है, उसी तरह अर्थ तंत्र को भी स्वस्थ रखने के लिए अर्थायाम की आवश्यकता है। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. केएन सिंह ने कहा कि देश का विकास पूंजीवाद और साम्यवाद से नहीं बल्कि एकात्म मानववाद से होगा। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. शिवाकांत सिंह और समापन सत्र की अध्यक्षता प्रो. एके दीक्षित ने की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एनके राना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें