फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी और शास् त्री जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दो अक्टूबर को हर साल की तरह इस बार भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीएम राजीव रौतेला ने बुधवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और इसे उसी गरिमा के अनुकूल मनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तहसील एवं ब्लाक के साथ ही चौरीचौरा और डोहरिया कला शहीद स्मारक पर प्रार्थना सभा, गोष्ठी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया जाए। बैठक में सीडीओ अनुज सिंह, सभी एडीएम, एसडीएम, डीआईओएस और बीएसए समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।

मुख्य कार्यक्रम
सुबह 6.30 बजे : स्टेडियम में पैदल रेस
सुबह 8 बजे : ध्वजारोहण एवं गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण
सुबह 8.30 बजे : टाउनहाल में गांधी तथा शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण
दोपहर 12 बजे : जिला जेल में कैदियों के बीच साक्षरता कार्यक्रम व फल, मिठाई वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें