फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआईसीयू में थम सकती है ऑक्सीजन की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में संविदा पर तैनात टेक्नीशियन व आपरेटर को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है। इन टेक्नीशियन व आपरेटरों ने 12 सितंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। ऐसा हुआ तो पीआईसीयू में आक्सीजन की आपूर्ति ठप हो जाएगी। इससे इंसेफेलाइटिस मरीजों के इलाज में भी दिक्कत आ जाएगी।
विज्ञापन

टेक्नीशियन अशोक और आपरेटर के पद पर दिलीप, अनिल, शरद और अमित की संविदा पर तैनाती की गई है। आपरेटर दिलीप ने बताया कि पहले इनकी तैनाती पुष्पा सेल्स के माध्यम से की गई थी। फरवरी 2017 में पुष्पा सेल्स की संविदा समाप्त हो गई, इसके बाद महानिदेशक ने पत्र भेज कर टेक्नीशियन व आपरेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन या जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से रखने के लिए कहा। काम तो लिया गया लेकिन मानदेय भुगतान नहीं हुआ। 15 जुलाई 2017 को नई एजेंसी आकृति के माध्यम से हमें संविदा पर रखा गया। डेढ़ महीने का वक्त गुजर गया लेकिन इस एजेंसी ने भी भुगतान नहीं किया गया। दिलीप ने बताया कि डीएम, सीएमओ, एसआईसी और पीआईसीयू के प्रभारी डॉ. एनके जैन को सूचित किया जा चुका है कि अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो हम लोग 12 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें