फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना इनरव्हील क्लब का स्थापना दिवस

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ने नई कार्यकारिणी चुनी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
इनरव्हील क्लब का 47वां स्थापना व शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गोलघर स्थित होटल में मनाया गया। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों को अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फातिमा अस्पताल के फादर साबू मौजूद रहे।

शपथ लेने के उपरांत अध्यक्ष पवि मेहरोत्रा ने कहा कि उनकी तरफ से क्लब को और बुलंदियों पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्लब की नई योजनाओं के बारे में भी बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में क्लब पांच नए कार्यों पर काम करने जा रही है। इसमें मुस्कान, हरियाली स्वावलंबन, ब्रेंडिंग, और हम और हमारे संस्कार शामिल है। इसके अलावा बनवासी छात्रावास को दस हजार रुपये का अनुदान के साथ सिलाई की शिक्षिकाओं को वार्षिक वेतन भी कार्यक्रम में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा अग्रवाल ने कहा कि क्लब की चेयरमैन ममता द्विवेदी की तरफ से दी गई जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन किया है। अपने कार्यकाल में उनकी टीम ने सभी सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि फादर साबू के साथ क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में रोमा मुखर्जी, ऊषा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मधुलिका सिंह, करुणा मातनहेलिया, सरला अग्रवाल, चैरी सेठ, डॉ. सुरहिता करीम, रश्मि, नीलम आदि मौजूद रहीं।

नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष : पवि मेहरोत्रा
उपाध्यक्ष : सरोज अग्रवाल
कोषाध्यक्ष : मधु कमानी
एडिटर : सुनीता स्याल
आईएसओ : डिंपल कौर
कार्यकारिणी सदस्य : मोना सिंह, मोहनी तुली, निधि, मधु अग्रवाल, विथिका माथुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें