परिषदीय स्कूलों में बच्चों को ड्रेस देने में अनियमितता का मामला पकड़ में आया है। कहीं बच्चों को ड्रेस नहीं मिला है तो कहीं गुणवत्ता काफी खराब मिली है। कमिश्नर के निर्देश पर हुई जांच में मामला पकड़ में आने पर बीएसए ने 10 प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है जबकि 16 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर की फुलमती त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय करमहवा के अभिमन्यु कुमार, प्राथमिक विद्यालय नया गांव की रश्मि वर्मा, ताल लिखिया प्रथम की शशि कौमुदी पाठक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गगहा के सादिक अली, प्राथमिक विद्यालय अवधपुर की मीनाक्षी सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटहा की शकुंतला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डवरपार के श्याम प्रताप सिंह और शंभू शरण त्रिपाठी और प्राथमिक विद्यालय कटाया के राम बहाल दूबे को निलंबित किया गया है।