फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल में अब एक रुपये में एक लीटर शुद्ध पानी 

Fri, 23 Dec 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पेड वाटर बूथ का उद्घाटन करतीं मेयर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाद अब गोलघर स्थित जलकल परिसर में भी पेड वाटर बूथ की सुविधा मिल सकेगी। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने गुरुवार को इसका शुभारंभ किया। यह गोरखपुर मंडल का पहला ऐसा वाटर प्लांट है, जो पूरी तरह स्टील का है और इसकी क्षमता प्रति घंटे दो हजार लीटर पानी प्यूरीफाई करने की है। 
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था बाबा एक्वा सोल्यूशन के प्रोपराइटर विशाल त्रिपाठी ने बताया कि प्लांट से गर्मी में ठंडा पानी मिलेगा। कोई भी व्यक्ति इसमें एक रुपये का सिक्का डालकर एक लीटर पानी प्राप्त कर सकेगा। इसी तरह दो रुपये के सिक्के से दो लीटर और पांच रुपये का सिक्का डालने पर प्लांट से पांच लीटर पानी भरा जा सकता है। आरओ और यूबी से युक्त इस अत्याधुनिक प्लांट से हर समय लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। मेयर ने कहा कि अब गरीब आदमी भी एक, दो और पांच रुपये में भरपूर शुद्ध पानी प्राप्त कर सकेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके, इसलिए नगर निगम ने गोलघर स्थित अपने जलकल परिसर में यह प्लांट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें