गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एथलेटिक मीट के दूसरे दिन कई नए रिकॉर्ड बने। इस दिन महिला एवं पुरुष वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में यूनिवर्सिटी समेत संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन मीट का शुभारंभ कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने किया।
400 मीटर रेस एवं 100 मीटर बाधा दौड़ में सरस्वती देवी पीजी कॉलेज नंदापार जैतपुर की अंकिता सिंह ने कीर्तिमान बनाया। पांच किमी वाक रेस में गुरुकुल कॉलेज ददरी की रुपाली, 10 हजार मीटर रेस में गुरुकुल कॉलेज की फू लन और इसी स्पर्धा में यूनिवर्सिटी छात्र वासुदेव निषाद ने नया रिकार्ड स्थापित किया। यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर चल रही प्रतियोगिता में गुरुवार को विजेता खिलाड़ियों को कुलपति प्रो. अशोक कुमार, प्रो. मधु कुमार, पीके अग्रवाल, स्कंद राय, संजीत प्रधान, प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. चितरंजन मिश्र आदि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
दूसरे दिन स्पर्धाओं के परिणाम (क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय)-
महिला-
पांच किमी वाक - रुपाली, किरन, खुशबू
10 हजार मीटर- फ ूलन पाल, डिंपल सिंह, बबीता निषाद
ट्रिपल जंप - अन्नू, किरन यादव, सौम्या मेहरोत्रा
ट्रिपल जंप - विनय गौड़, विकास कुमार, मोणि जवान
भालाफेंक- पूर्णिमा, मरजानिया खातून, सुकन्या यादव
100 मीटर बाधा दौड़- अंकिता सिंह, अर्चना यादव, रिंकू शर्मा
1500 मीटर- प्रीति मेहता, किरन चौहान, ममता यादव
400 मीटर- अंकिता सिंह, सोनी वर्मा, कविता
पुरुष-
20 किमी वाक - मनोज यादव, नीरज चौरसिया, अभिनेश कुमार
10 हजार मीटर- वासुदेव निषाद, कमलेश वर्मा, राजकिशोर रावत
110 मीटर बाधा दौड़- जितेंद्र यादव, कुलदीप, ठाकुर साहनी
1500 मीटर रेस- श्रवण कुमार, सूर्यप्रकाश यादव, रुस्तम कुमार
400 मीटर रेस- रवींद्र सिंह, विनय यादव, रंजीत मौर्य