फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूट्यूबर किताबुलनिशा ने अंजू बनकर की दोस्ती, धर्मांतरण की साजिश का आरोप

Sat, 26 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी (गोंडा)। नवाबगंज के कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। महिला दोस्त के साथ लापता युवती को पुलिस ने तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह दोबारा महिला दोस्त के साथ ही चली गई। परिजनों का आरोप है कि महिला दोस्त उसे बरगलाकर धर्मांतरण की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला ने खुद को अंजू वर्मा बताकर उनके घर आना-जाना शुरू किया था। इस दौरान उनकी बेटियों से दोस्ती हो गई। महिला होने के चलते परिजनों ने विरोध नहीं किया। गत 30 जून को बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई तो परिजनों को शक हुआ। तीन जुलाई को पुलिस ने बस्ती निवासी अंजू उर्फ किताबुलनिशा के खिलाफ बेटी को अगवा करने में सहयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किया।
परिजनों ने बताया कि किताबुलनिशा खुद रवि बनकर युवती से बातचीत करती रही। लापता होने के बाद तलाश शुरू की तो उसका असली नाम सामने आ सका। पता चला कि वही आवाज बदलकर रवि बनी थी। पुलिस पूछताछ में बताया गया कि दोनों शादी कर चुकी हैं। हालांकि नवाबगंज पुलिस ने युवती की तलाश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मगर बीते नौ जुलाई को वह फिर किताबुलनिशा के साथ चली गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला बड़े धर्मांतरण की साजिश में संलिप्त है।
विज्ञापन

मामले में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि महिला यूट्यूबर है। युवती के बयान के आधार पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें