फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ओमान में फंसा युवक, पीड़ित ने डीआईजी से लगाई गुहार

Wed, 13 Nov 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली इलाके का एक युवक ओमान में फंस गया। परिजनों ने डीआईजी से मदद की गुहार लगाई है। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित वहीदुद्दीन नगर कोतवाली क्षेत्र के कटहा घाट के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बलरामपुर के गजहवा निवासी जीशान खान करीबी रिश्तेदार हैं। मार्च 2024 में उनकी पत्नी का इलाज जिले के एक नर्सिंग होम में चल रहा था। आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर 3.48 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद ओमान चला गया। पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोपी ने दावा किया ओमान में दो लोगों की जरूरत है। ऐसे में अपने रिश्तेदार शादाब को भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शादाब को सैलरी नहीं दी जा रही है। बेहद परेशान है। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें