फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कठिन परिस्थितियों में भी युवा लक्ष्य से न भटकें

Fri, 17 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। युवा ज्ञान शक्ति संगम की ओर से नंदिनी नगर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के पहले चरण का आयोजन हुआ। इसमें नवाबगंज, वजीरगंज, मनकापुर और छपिया विकास खंड के 46 विद्यालयों के करीब 1200 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ अनुशासन, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य जुड़ा हो। विद्यार्थियों को जीवन में बड़ा सपना देखकर उसे पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से मेहनत करनी चाहिए। सम्मान सफलता का अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वही आगे बढ़ता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकता।
आज सम्मानित होने वाले बच्चे भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज और राष्ट्र का भविष्य बदल सकती है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को केवल अंक पाने के बजाय अच्छे संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख सुमित भूषण सिंह, नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, झंझरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र, कमल सिंह, लल्लन सिंह, अतुल सिंह, प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, डॉ. अजय मिश्र, डॉ. देवानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें