फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एचआईवी के प्रति जागरूकता के लिए दौड़े युवा

Wed, 09 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अदम गोंडवी खेल मैदान में आयोजित मैराथन में शामिल युवा। 
विज्ञापन
गोंडा। एचआईवी/एड्स के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को अदम गोंडवी खेल मैदान में रेड रन मैराथन प्रतियोगिता हुई। युवा उत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इसमें महिला वर्ग में शालिनी व पुरुष वर्ग में विशाल अव्वल रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर कार्यक्रम प्रबंधक विजयकांत शुक्ल, सीएसओ आयुष सरन और डीएमडीओ प्रशांत श्रीवास्तव ने की। उन्होंने युवाओं को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव, समय पर जांच और संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव न करने के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ खेल कोच दीपक पाल, विवेक कुमार श्रीवास्तव और शाहीन देवी ने भी विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में बताया।

पुरुष वर्ग में विशाल गुप्ता प्रथम, रिंकू मौर्या द्वितीय, विवेक तिवारी तृतीय और अखिलेश कुमार सांत्वना पुरस्कार के विजेता रहे। महिला वर्ग में शालिनी शुक्ला ने पहला, निधि ने दूसरा, रागिनी यादव ने तीसरा और सुमन पांडेय ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में युवाओं को सेल्फ रिस्क असेसमेंट क्यूआर कोड की जानकारी भी दी गई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को रेड रिबन क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें