फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Wed, 09 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज। अयोध्या जाने के लिए घर से निकली वृद्धा की ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा कटरा शिवदयालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है।
विज्ञापन



बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बेबहना जगदीशपुर गांव निवासी आशा ने बताया कि उनकी मां मालती (60) बुधवार सुबह घर से बिना बताए अयोध्या जाने के लिए निकली थीं। उनके पास किराये के पैसे भी नहीं थे। क्षेत्र की एक निजी बस के चालक ने उन्हें शिवदयालगंज के पास उतार दिया था। इसके बाद मालती पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार कर शिवदयालगंज चौराहे की ओर जा रही थीं।

लोलपुर हाईवे की ओर से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मृतका के बेटों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन




मां की चप्पल देखकर बिलख पड़ी बेटी

मालती की मौत की जानकारी बस चालक ने उनकी बेटी को फोन पर दी। सूचना मिलते ही बेटी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पुलिस शव को वहां से हटवा चुकी थी। मां की चप्पल देखकर बेटी आशा बिलख पड़ी। बताया कि मां अयोध्या जाने के लिए घर से निकली थीं। उन्हें नहीं पता था कि रास्ते में ऐसा हादसा हो जाएगा।

घर के लिए रवाना हुए बेटे

मालती के पति रामबचन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बेटे संदीप और ध्रुव तथा बेटियां आरती और आशा हैं। दोनों बेटे पंजाब के लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। मां की मौत की सूचना मिलने पर दोनों बेटे घर के लिए रवाना हो गए। बेटी आशा के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह दोनों के आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें