फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवक की हत्याकर रेलवे ट्रैक पर फेका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। दो दिन पहले बाजार जाने के लिए घर से निकले एक किशोर का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और उसकी हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया। जीआरपी बस्ती ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर के पिता ने थाना खोड़ारे में अपहरण व हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के मटयरिया गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि उसका बेटा प्रमोद यादव (16) 29 जून को अपने घर से तकरीबन दो किलोमीटर दूरी पर स्थित साबरपुर बाजार गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। राम अवतार के मुताबिक उन्होंने बेटे प्रमोद के मोबाइल फोन पर कॉल किया। मगर मोबाइल ऑफ था, देर रात तकरीबन 11 बजे जीआरपी बस्ती ने फोन पर बताया कि उसके बेटे का शव गौर स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर पड़ा है।
जीआरपी की सूचना पर परिवार के लोग रात में ही गौर स्टेशन जनपद बस्ती पहुंचे। वहां प्रमोद के शव के समीप ही उसका मोबाइल फोन व चप्पल पड़ी मिली। राम अवतार ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या करने के बाद शव को गौर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर फेंक दिया। राम अवतार ने थाना खोड़ारे में बेटे के अपहरण व हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। बताया कि प्रमोद के मोबाइल नंबर को सर्विलांस सेल भेजा गया है, सर्विलांस सेल की रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें