फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खम्हरिया हरवंश गांव का रहने वाला एक युवक शनिवार की सुबह गांव के बाहर मवेशियों के लिए चारा लाने गया था। वहां रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। उसका शव गांव के पास गन्ने के एक खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में युवक के पिता ने कोतवाली देहात में दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के खम्हरिया हरवंश गांव निवासी रामफेर ने बताया कि उनकी गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है।
रामफेर के मुताबिक उनका बेटा रामपाल (19) शनिवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लाने घर गया था। दोपहर बाद तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। मगर गांव में वह कहीं नहीं मिला। रामफेर ने बताया कि इसी बीच उनके गांव के कुछ लोगों ने दीनानाथ मौर्या के गन्ने के खेत में शव पड़ा देखा तो सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो शव उनके बेटे रामपाल का था।
विज्ञापन

रामफेर ने बताया कि उसके बेटे की रंजिश में धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है। हत्यारों ने रामपाल की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को धारदार हथियार से बिगाड़ने का भी प्रयास किया है। इसके बाद हत्यारों ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में रामफेर ने कोतवाली देहात में दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि रामपाल के पिता रामफेर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें