फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में घायल युवक की मौत

Sun, 29 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज-अयोध्या मार्ग पर दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार शाम डीसीएम की टक्कर से घायल राजू गुप्ता (32) की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई छोटू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वजीरगंज के चंदापुर हवेलिया निवासी राजू अपने भाई विशाल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी सामने से आ रही डीसीएम से बाइक में टक्कर लग गई थी। गंभीर रूप से घायल राजू को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें