फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा के युवक की राजस्थान में मौत, पत्नी व बेटा घायल

Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा निवासी 42 वर्षीय विजय मिश्र की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रालको टायर कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। हादसे में उनकी पत्नी माधुरी और पांच वर्षीय बेटा अथर्व घायल हो गया। दोनों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता केके मिश्र ने बताया कि उनके भतीजे विजय मिश्र नौकरी के सिलसिले में राजस्थान में रह रहे थे। शुक्रवार को वह पत्नी माधुरी और बेटे अथर्व के साथ बाइक से उदयपुर से सोरांवा जा रहे थे। सोरांवा के पास तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विजय मिश्र को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी और बेटे का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने पर दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विजय की मौत की खबर मिलते ही रानीपुरवा स्थित घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। केके मिश्र ने बताया कि विजय पत्नी और बेटे के साथ राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। रविवार को अयोध्या में सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें