रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी रंजीत वर्मा (22) की रविवार सुबह प्रयागराज में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पिता रामबदल ने बताया कि रंजीत प्रयागराज के छोटा बघाड़ा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रविवार सुबह बख्शी बांध सब्जी मंडी के पास रंजीत की बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकरा गई। हादसे में रंजीत के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रंजीत का विवाह इसी वर्ष मार्च में निशा से हुआ था। उनके भाई मोनू और बहन मीरा हैं। करीब एक वर्ष पहले रंजीत की मां की मौत हुई थी। अब रंजीत की मौत से पत्नी निशा समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)