इटियाथोक। रमवापुर नायक के पास बेहोशी की हालत में मिले हिमांशु यादव (27) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर घर से बुलाकर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के चचेरे भाई संदीप ने बताया कि हिमांशु बृहस्पतिवार को ही मुंबई से लौटा था। उसी दिन दोपहर में गांव का एक युवक उसे घर से बुला ले गया। इसके बाद वह बिसुही नदी के पास अचेत अवस्था में मिला था। संदीप ने आरोप लगाया कि ले जाने वाले युवक ने हिमांशु का मोबाइल और रुपये छीनकर उसे बेरहमी से पीटा। सोमवार को गोंडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।