फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कस्तूरबा व परिषदीय स्कूलों में धूप में नहीं होगी प्रार्थना व खेलकूद

Mon, 27 Apr 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी व लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के निर्देश पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब स्कूलों में किसी भी प्रकार की गतिविधि धूप में नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह की प्रार्थना सभा भी खुले मैदान के स्थान पर कक्षाओं या छायादार स्थानों पर आयोजित होगी। खेलकूद सहित अन्य बाहरी गतिविधियां भी सुबह नौ बजे से पहले ही पूरी कराना होंगी। इसके बाद बच्चों के कक्षाओं से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। बीएसए ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि गर्मी से बचाव के लिए स्कूलों को अपनी फर्स्ट-एड किट अपडेट रखें। ओआरएस के पैकेट, बुखार, उल्टी-दस्त की दवाएं भी किट में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षकों को भी बच्चों को नियमित रूप से पानी पीने और लू के लक्षणों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें