फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ से टकराकर युवक की मौत, भाई घायल

Wed, 02 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक स्थित बहन की ससुराल से चचेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेलसर-गोंडा मार्ग पर धनईपट्टी के पास सड़क पर बैठे सांड़ से बाइक टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे चचेरे भाई को भी चोटे आई।
विज्ञापन


रगड़गंज बाजार निवासी इरशाद (30) मंगलवार रात चचेरे भाई बादशाह के साथ बाइक से इटियाथोक से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे धनईपट्टी के पास सड़क पर बैठे सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इरशाद के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में बादशाह भी घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घायल बादशाह का उपचार कराया गया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन


इरशाद दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता अली अहमद उर्फ माधव रगड़गंज बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। इरशाद भी पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाते थे। छोटा भाई शमशाद मां के साथ रहता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें