परसपुर (गोंडा)। डेहरास गांव के समीप सोमवार की शाम मवेशियों को खेत से भगाने गए एक युवक का पैर फिसलने से वह बड़ेला तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना परसपुर क्षेत्र के कड़रू गांव के मजरे बरईन पुरवा के रहने वाले गोरखनाथ ने बताया कि उनका बेटा राकेश कुमार (23) डेहरास गांव में अपने फूफा के घर पर रहता था। वह सोमवार की शाम खेत से मवेशियों को भगाने गया था। तभी बड़ेला तालाब के समीप उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।