फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बहन से बात करने पर युवक को पीटा, बाल मुंडवाए

Thu, 03 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पिटाई के बाद युवक के बाल मुंडवाए। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। बहन से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को पकड़कर बेल्ट से पीटा और उसके बाल मुंडवा दिए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंतनगर निवासी युवक दूसरे मोहल्ले की युवती से मोबाइल पर बात करता था। युवती के भाई मेवातियान निवासी आसिफ को इसकी जानकारी हुई तो उसने कचहरी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले समीर और कांशीराम कॉलोनी निवासी अमन के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि मेवातियान मोहल्ले में उसे घेरकर बेल्ट से पीटा गया। इसके बाद आरोपी उसे एसयूवी में बैठाकर ले गए। एसयूवी में भी पीटा। फिर बाल मुंडवा दिए।
एक माह पुरानी इस घटना का अब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आसिफ, समीर व अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें