फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के गुरूगांव में शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर छपिया पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के गुरुगांव निवासी शिवशंकर पुत्र मोतीराम ने छपिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम लगभग 8 बजे वह गांव में ही एक परचून की दुकान पर खड़ा था। तभी बाइक सवार दो युवक झिंकु पुत्र पारस निवासी भेलखा व अजय पुत्र जोखू निवासी सिसहनी ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे उसके बाएं हाथ तथा सर में काफी चोट आई हैं। शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित शिवशंकर की तहरीर पर दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें