फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में युवक और वृद्ध की मौत, तीन घायल

Thu, 15 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बिहारी। फाइल फोटो 
विज्ञापन
मोतीगंज/परसपुर/झंझरी। मोतीगंज में दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं, परसपुर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


बहराइच के विशेश्वरगंज के कंछेर गांव निवासी गोमती (45) अपनी बहू नेहा की दवा कराने रिश्तेदार ननका देवी के साथ बाइक से बृहस्पतिवार सुबह मनकापुर जा रहे थे। वह दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर कहोबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने गोमती को मृत घोषित कर दिया। नेहा व ननका देवी का इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार हड़हवा निवासी राने सोनकर भी घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी काजीदेवर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ तेजनरायन गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परसपुर के टेंगनहा गांव निवासी शुभम ने बताया कि उनके बाबा बिहारी (66) मंगलवार शाम घर से पैदल अपने खेत जा रहे थे। चचरी-शाहपुर मार्ग पर शाहपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परसपुर सीएचसी से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर बुधवार रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें