फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में युवक व बुजुर्ग की मौत

Thu, 06 Aug 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/मनकापुर। बुजुर्ग व युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुनानक चौकी के समीप स्थित नेकी की दीवार के पीछे बृहस्पतिवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी गुरुनानक प्रशांत पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आसपास के दुकानदारों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

उधर, मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के मजरा दुमचीपुर स्थित यूकेलिप्टस के बाग के पास बुधवार शाम अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। धान के खेत में काम कर रहे किसानों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें