फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर में शिकायत करने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता

Mon, 15 Feb 2016 11:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कौमी एकता व रिश्तों की तर्जुमानी करने वाली शायरी करने वाले मुल्क के मशहूर शायर डॉ. मुनव्वर राना देश में असहिष्णुता को लेकर चल रहे वाद-विवाद से दुखी हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत देश हमारा घर है। यहां हर कि सी को अपनी बात कहने की आजादी है। अपने घर में किसी बात को लेकर जरा शिकायत करने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता।
विज्ञापन


शायर डॉ. मुनव्वर राना रविवार को गोंडा महोत्सव के कुल हिंद मुशायरे में शिरकत करने आए थे। मुशायरा खत्म होने के बाद मुल्क के  मौजूदा हालात पर पत्रकारों के कई सवालों का उन्होंने बड़े सहज अंदाज में जवाब दिया।

पत्रकारों के सवाल कि बॉलीवुड अदाकार आमिर खान के देश के बाहर जाने की बात पर पूछा कि उन्होंने गलत कहा कि सही कहा। इस पर उन्होंने कहा कि यह भारत मुल्क हमारे आप के बाप-दादा व पूर्वजों और महापुरुषों का है। भारत हमारा घर है और हम मैं अपने घर में अपनी शिकायत अपने घर वालों से नहीं करूंगा तो किससे करूंगा।
विज्ञापन


बात मामूली है। आमिर खान ने अपनी बात नहीं कही थी, बल्कि उन्होंने अपनी पत्नी की कही बात को दोहराया था। लेकिन लोगों ने उनकी पत्नी का न नाम लिया और न विरोध किया, बल्कि पोस्टर आमिर खान के जलाए गए।

सारे मुसलमान देश से मोहब्बत करते हैं। यह देश हमारा घर है और घर में ऐसी शिकायत करने भर से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता है। हम आपस में कभी-कभार भले थोड़ा लड़ लिए, इससे ये तो नहीं कि हमें अपने भारत से मोहब्बत ही नहीं है।
विज्ञापन


जरूरत इस बात की है कि इस मुल्क को जो गंगा-जमुनी तहजीब हमारे पूर्वजों ने हमें दी है, उसे बचाए रखने के लिए थोड़ा बेदार रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें