फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 12 मकान जले

Mon, 15 Feb 2016 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के दुंदुरा गांव में बिजली के हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने 12 घरों को तबाह कर दिया। आग लगने से घरों में रखा सारा सामान जल गया। फायर कर्मियों, पुलिस व ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम दुंदरा निवासी इबारत ने सोमवार को बताया कि दोपहर में उनके घर के निकट से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के विद्युत तार से निकली चिंगारी उनके फूस के मकान पर गिर गई।

तेज हवा के चलते इबारत के घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इबारत के पड़ोसी अलताफ, अकबाल, मंगरे, हनीफ व कल्लू आदि के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग से घरों में रखा सभी घरेलू सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान हारुन के घर में रखे 10 हजार रुपये व उनकी बकरी भी जल गई। आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस, फायरकर्मी तथा ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल राम शब्द पाठक ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन बलरामपुर मोतीलाल का कहना है कि दुंदरा गांव में हाईटेंशन तार की चिंगारी से आग लगने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें