मुजेहना ( गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात के सालपुर पुलिस चौकी प्रभारी तामेश्वर राय ने बताया कि रोशनलाल वर्मा 35 पुत्र बुधराम निवासी ग्राम भदवॉ सोमवंशी बुधवार की दोपहर किसी काम से बाइक से सालपुर बाजार आया था। वापस लौटते समय गोंडा-उतरौला मार्ग सिसउर गॉव के पास धानेपुर की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।