फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 06 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। आर्यनगर पृथ्वीनाथ मंदिर मार्ग पर खरगूपुर में सिद्धिपुरवा के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार देव कुमार पांडेय (36) निवासी असिधा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

असिधा के प्रधान मदन मोहन पांडेय ने बताया कि गांव के ही देव कुमार रविवार को अपनी पत्नी रुचि को उनकी बहन के घर मुंडेरवा ठकुराइन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रुचि, चार बेटे डिंपल (14), सुनील (10), प्रेम (6), कृष्णा (1) व बेटी दुर्गा (7) हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें