फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के धनौली पंडित पुरवा निवासी चांदनी (18) का शव सोमवार शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

मृतका के पिता रज्जन सोनकर ने बताया कि सोमवार सुबह वह मजदूरी करने गए थे। दोनों बेटे भोले और कन्हई भी घर में नहीं थे। बेटी चांदनी घर में अकेली थी। गांव के लोगों से जानकारी पाकर जब वह घर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे लटका मिला। पिता ने बताया कि बेटी का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी। सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें