फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवा वोटरों ने खेल में दिखाया दमखम, लहराया परचम

Sat, 06 Apr 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर मतदान लीग का आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवा मतदाताओं ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम नेहा शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित युवाओं से बूथ दिवस पर खुद के साथ ही दूसरों से भी बढ़चढ़ कर मतदान कराने की अपील की।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि जिलाधिकारी के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक भागीदारी अभियान के तहत मैत्रीय मैच का आयोजन कराया गया। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में नेहरू स्टेडियम टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खो-खो में मारवाड़ इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जबकि कबड्डी में नेहरू स्टेडियम की टीम ने जीत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हुई सभी प्रतियोगिताओं में नेहरू स्टेडियम टीम का दबदबा दिखा। वॉलीबाल में एनएनडीपीजी बभनान ने अपना परचम लहराया। इसके अलावा नारी ज्ञान स्थली की छात्राएं विजेता रहीं। सीडीओ एन. अरुन्मोली व सीआरओ महेश प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

नगर क्षेत्र समेत सभी 16 ब्लॉकों के कॉलेजों के छात्रों ने मतदाता जागरूकता के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने व साफ सुथरी विकासपरक सरकार चुनने के लिए अपने परिवार के साथ ही पड़ोसियों को भी मतदान में हिस्सेदारी करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान कई विद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तो कुछ में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मतदान दिवस में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने की जागरूकता के लिए परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को ई-रिक्शा पर मतदाता जागरूकता संबंधित स्टीकर चिपका कर अभियान का शुभारंभ किया गया। पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी ने गुरुनानक चौक पर खड़े होकर आने जाने वाले करीब 100 ई रिक्शा पर मतदान जागरूकता संबंधी स्टीकर चिपका कर उसमें बैठी सवारियों से 20 मई को बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें