फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छुट्टा जानवर से बचने को भागे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 25 Oct 2023 05:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा शिवदयालगंज अयोध्या मार्ग पर दुर्गागंज माझा के पास हुई घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनागा का रहने वाला था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (गोंडा)। छुट्टा जानवर से बचने के लिए भागा युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनागा गांव निवासी नरायन शर्मा (33) मंगलवार की सुबह सात बजे कटरा शिवदयागंज से अयोध्या मार्ग पर दुर्गागंज माझा के पास सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान सड़क के किनारे घूम रहे छुट्टा मवेशी ने उन पर हमला कर दिया। जिससे बचने के प्रयास में वह सड़क की तरफ भागा। इसी बीच एक वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। बड़े भाई बजरंगी ने बताया कि उसका भाई मनोरोगी था। जो बीते कुछ दिनों से नवाबगंज क्षेत्र के कनकपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां रहने लगा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इनसेट
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर-श्रावस्ती मार्ग पर मंगलवार को रामलाल पुरवा गांव के पास श्रावस्ती की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने रामलाल पुरवा गांव निवासी बाइक सवार मेवालाल साहू (38) को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक सहित कार को पकड़ लिया। जिसे पुलिस थाने ले गई। घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र पहुंचाया। जहां अधीक्षक डॉ. जीएम चिश्ती ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें