मंगलवार को ललिया थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि कुर्मीपुरवा निवासी 38 वर्षीय चेतराम का पड़ोसी गांव पाठकपुरवा निवासी जगराम उर्फ कतली से पुरानी रंजिश है। थानाध्यक्ष के मुताबिक कतली का चेतराम से पुराना विवाद चल रहा है।
चेतराम की पत्नी राज कुमारी ने बताया कि सोमवार देर रात कतली व उसके अन्य दो साथी घर में घुस गये और तमंचे से चेतराम के पेट में गोली मार दी। गोली मारकर भागते समय कतली व उसके साथियों को राज कुमारी तथा पड़ोसियों ने पहचान लिया।
चेतराम को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने चेतराम को गोंडा रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि राज कुमारी की तहरीर पर पाठकपुरवा निवासी जगतराम उर्फ कतली, ढोडरी थाना बलरामपुर देहात निवासी दद्दू तथा ग्राम मझवल जनपद बहराइच निवासी अलखराम उर्फ लंबू के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।