फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 29 Jun 2015 11:52 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय व राज्यांश का भुगतान न होने मदरसा शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपकर राज्यांश व मानदेेय का तुरंत भुगतान कराए जाने की मांग की है। मानदेय व राज्यांश का भुगतान न होने पर 2 जुलाई से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम के नेतृत्व में इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी डीएम गंगाराम गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सक्षम अधिकारियों द्वारा मदरसों का सत्यापन कराने तथा बजट उपलब्ध होने के बावजूद मदरसा शिक्षकों को मानदेय व अंशदान का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

राज्यांश व मानदेय का भुगतान न होने से मदरसा शिक्षकों को परिवार का भरण-पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानेदय व राज्यांश भुगतान के लिए संघ द्वारा पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई लेकिन अधिकारी भुगतान कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे है।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी डीएम से मदरसा शिक्षकों का मानेदय व राज्यांश तत्काल भुगतान कराए जाने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मानदेय व राज्यांश का भुगतान न किया गया तो दो जुलाई से जिले के सभी मदरसा शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

रमजान माह होने के कारण मदरसा शिक्षक धरना प्रदर्शन के दौरान सहरी, अफतार व नमाज धरना स्थल पर ही अदा करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जुल्फिकार, राज किशोर, जुबेर सहित तमाम मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें