फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटा युवक बीमार, पिता भी अस्वस्थ, दोनों निजी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना से हर कोई सतर्कता बरत रहा है, लेकिन डॉक्टर गंभीर नहीं हैं। तरबगंज तहसील के उमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मुंबई से एक युवक लौटा और वह बीमार हो गया। इसी के बाद उसका पिता भी बीमार हो गया। दोनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराए लेकिन बीमारी बढ़ती गई। दोनों शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती हुए। बताया जा रहा है कि दोनों को आननफानन लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज थाने के एक गांव के दो लोग बीमार हुए लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं गए। दोनों निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते रहे। गुरुवार को गांव के लोगों ने जानकारी दी तो शहर के एक नर्सिंग होम के संचालक से बात की गई।
डॉक्टर ने जानकारी देने के बजाए जानकारी करके बताने की बात कही। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि उन्हें चिकित्सक ने कोई जानकारी नहीं दी। दोनों व्यक्ति किस तरह से बीमार हैं जानकारी होनी चाहिए। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल को जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। हर जानकारी पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें