उमरी बेगमगंज। उमरी फेहरा गांव में टेंट खोलते समय बुधवार दोपहर एचटी लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सिधौटी गांव निवासी भीखे ने बताया कि उनका बेटा सुजीत (25) सेमरी के शिवगंज में एक टेंट की दुकान में काम करता था।
मंगलवार को वह उमरी फेरा गांव में एक शादी समारोह में टेंट लगाने गया था। बुधवार को विदाई के बाद वह टेंट खोल रहा था। इसी दौरान टेंट का पाइल एचटी लाइन से छू गया। चपेट में आकर उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष रवींद्र राव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)