फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ मई को संध्या संवाद करेंगी मंडलायुक्त

Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल आठ मई को जनपद श्रावस्ती में संध्या संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इस कार्यक्रम के तहत दिनभर आमजन की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों का निरीक्षण तथा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन





सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई होगी। इसमें आम नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक कर्मचारियों और पेंशनरों की विभागीय समस्याओं का निस्तारण होगा। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नव जनपद में निर्मित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता जांची जाएगी। कार्यों की प्रगति का स्थलीय सत्यापन भी किया जाएगा।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों सहित मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। शाम 5 बजे से 7 बजे तक चयनित ग्राम पंचायत में संध्या संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित ग्राम में शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। उसी दिन लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे। आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ वितरण सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें