फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाई की ससुराल में युवक की हत्या

Sat, 11 May 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव में बड़े भाई की ससुराल गए युवक को ससुराल वालों ने पीटकर मार डाला। युवक का अपनी भाभी की चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर युवती के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इससे गुस्साए युवती के परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में युवक के बड़े भाई ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी पूरे गयन पुरवा निवासी जैसराज दूबे ने बताया कि उनके भाई शिवचरन दूबे की उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव में ससुराल है। जहां उनका छोटा भाई लालमणि दूबे अक्सर जाता था। लालमणि का अपनी भाभी की चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लालमणि के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो प्रेम प्रसंग को रिश्ते में बदलने के लिए बात की गई। मगर युवती के घर वाले तैयार नहीं हुए। उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था।
जैसराज के मुताबिक शुक्रवार को लालमणि भाभी के घर चंगेरी गांव गया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते गुस्साए शिवचरन के ससुर भोंदू पांडेय उनके भाई उमाशंकर उर्फ ननके व उमाशंकर के बेटे सौरभ पांडेय और उनके परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर लालमणि को पेड़ में बांधने के बाद पीटकर मार डाला। इसके बाद सीएचसी ले गए। जहां डाॅक्टर न होने पर मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर ने लालमणि को मृत घोषित कर दिया। सीओ सौरभ वर्मा ने बताया कि जैसराज की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित कर दिया गया है। छानबीन कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें